आज के समय में लगभग हर बैंक अकाउंट किसी न किसी मोबाइल नंबर से लिंक होता है. लेकिन कई बार मोबाइल नंबर बंद हो जाता है, खो जाता है, या किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर चला जाता है या सुरक्षा कारणों से उसे बैंक खाते से हटाने की जरूरत पड़ती है. ऐसी स्थिति में बैंक को एक लिखित आवेदन उसे हटाने के लिए अनुसार कर सकते है.
अगर आपको नही पता है कि बैंक अकाउंट से मोबाइल नुम्बर हटाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखते है तो परेशान न हो. इस लेख में हमने पत्र लिखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका और अन्य जानकारी विस्तार से दिया है, जो आपको पत्र लिखने में मदद करेगा.
आवेदन पत्र क्या क्या लिखना जरुरी है?
मोबाइल नंबर हटाने के लिए आवेदन पत्र लिखते समय इस प्रकार के जानकारी अवश्य शामिल करें:
- शाखा प्रबंधक का नाम
- बैंक का नाम और शाखा
- खाता धारक का नाम
- बैंक खाता संख्या
- लिंक मोबाइल नंबर
- मोबाइल नंबर हटाने का कारण
- मोबाइल नंबर हटाने का अनुरोध
- हस्ताक्षर
- तारीख
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर हटाने के लिए आवेदन पत्र
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम: ……………..
शाखा का नाम: …………….
विषय: बैंक खाते से मोबाइल नंबर हटाने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम जिकेश कुमार है और मेरा आपके बैंक में सेविंग अकाउंट एक्टिव है. मेरे बैंक का डिटेल्स इस प्रकार है.
खाता धारक का नाम: …………………..
खाता संख्या: ………………….
मोबाइल नंबर: …………………..
यह मोबाइल नंबर अब मेरे उपयोग में नहीं है. अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मोबाइल नंबर को मेरे बैंक खाते से हटाने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा. धन्यवाद!
भवदीय,
नाम: ………………..
हस्ताक्षर: …………………
मोबाइल नंबर: ……………………
तारीख: ………. / ………. / …………….
मोबाइल नंबर खो जाने पर आवेदन पत्र लिखे
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम ………………
शाखा का नाम …………………
विषय: खोए हुए मोबाइल नंबर को बैंक खाते से हटाने हेतु आवेदन,
महोदय,
मेरा नाम जिकेश कुमार है तथा मेरा खाता संख्या ……………………. आपके बैंक में है. मेरा रजिस्टर मोबाइल नंबर ………………… हाल ही में खो गया है. सुरक्षा कारणों से मैं नहीं चाहता हूँ कि यह नंबर मेरे बैंक खाते से जुड़ा रहे.
अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे मोबाइल नंबर को मेरे बैंक खाते से हटाने की कृपा करें. आपके इस कृपा के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदीय,
नाम: ……………………
खाता संख्या: …………………
हस्ताक्षर: ……………………
तारीख: ……… / ……… / …………..
पुराना नंबर बंद हो जाने पर आवेदन पत्र लिखे
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम: ………………
शाखा का नाम: …………………
विषय: बैंक खाते से निष्क्रिय मोबाइल नंबर हटाने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम जिकेश कुमार है और मेरा बैंक अकाउंट आपके शाखा में है. मेरे खाते के साथ मोबाइल नंबर ………………….. रजिस्टर है, जो अब स्थायी रूप से बंद हो चुका है. इसलिए मुझे बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो रही है.
अतः आपसे निवेदन है कि इस मोबाइल नंबर को मेरे बैंक खाते से हटाने की कृपा करें ताकि मैं नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकूँ. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा. धन्यवाद!
भवदीय,
नाम: ………………
हस्ताक्षर: ……………….
तारीख: ……… / ……… /……………
नोट: आवेदन पत्र लिखने के बाद उसे जमा करने से पहले उसके साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक का फोटो कॉपी लगाए. बिना जरुरी डाक्यूमेंट्स के आवेदन पत्र जमा करने पर कुछ नही होगा, इसलिए डाक्यूमेंट्स पहले चयन करे.
FAQs
हाँ, अधिकांश बैंक ग्राहक के लिखित आवेदन पत्र या मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म के माध्यम से पुराने नंबर को हटाने या बदलने की सुविधा देते हैं. इसलिए आप भी इस प्रक्रिया को फॉलो कर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है.
अगर नेट बैंकिंग उपयोग करते है तो उससे मोबाइल नंबर बदल सकते है. अगर ये नही है तो फिर बैंक शाखा जाना आवश्यक है.
आवेदन पत्र जमा करने के 3 से 7 दिनों के अन्दर मोबाइल नंबर हट जाता है. लेकिन तकनिकी प्रॉब्लम के कारण इसमें थोड़ा और समय लग सकता है.
हाँ, बिना मोबाइल नंबर के भी बैंक अकाउंट चल सकता है. लेकिन ऐसी स्थिति में आपको बैंक से नोटिफिकेशन नही मिलेगा. अर्थात किसी भी जानकारी के लिए आपको बैंक शाखा जाना पड़ेगा.
