Credit Card Charges Refund Application in Hindi | क्रेडिट कार्ड चार्ज रिफंड के लिए आवेदन पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आपके क्रेडिट कार्ड से कोई ऐसा Charge काट लिया गया है जो गलत है या जिसकी जानकारी आपको पहले नहीं दी गई है? ऐसी स्थिति में आप बैंक को आवेदन पत्र लिखकर Credit Card Charges Refund करने की मांग कर सकते हैं.

आजकल कई बैंक Annual Fee, Late Payment Charge, Overlimit Charge, Processing Fee के नाम पर शुल्क काट लेते हैं. यदि यह शुल्क गलती से कटा गया है या बैंक की शर्तों के अनुसार नहीं है, तो ग्राहक रिफंड के लिए अनुरोध कर सकता है.

इस लेख में हमने Credit Card Charges Refund Application लिखने का सही तरीका, आवश्यक जानकारी, आवेदन पत्र का फॉर्मेट आदि बताया है जो आपको रिफंड प्राप्त करने में मदद करेगा.

Credit Card Charges Refund Application क्या है?

क्रेडिट कार्ड चार्जेज रिफंड एप्लीकेशन एक प्रकार का आवेदन पत्र है जिसे कार्डधारक अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी को लिखते है. क्रेडिट कार्ड चार्ज इस स्थिति में काटा जाता है.

  • Annual Fee गलत तरीके से कट गई हो
  • Late Payment Charge गलती से लग गया हो
  • Duplicate Charge लग गया हो
  • Card Closure के बाद भी शुल्क काट लिया गया हो
  • Promotional Offer के बावजूद Fee Charge कर दी गई हो
  • बैंक की तकनीकी एरर के कारण शुल्क कट गया हो

आवेदन पत्र लिखते समय ध्यान रखे

  • क्रेडिट कार्ड नंबर (आखिरी 4 अंक)
  • कार्ड धारक का नाम
  • बैंक शाखा का नाम
  • शुल्क कटने की तिथि
  • कटे हुए शुल्क की राशि
  • संबंधित ट्रांजैक्शन विवरण
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Credit Card Charges Refund Application Format

सेवा में,

श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम
शाखा का नाम

विषय: क्रेडिट कार्ड से कटे शुल्क की वापसी हेतु आवेदन,

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक का एक क्रेडिट कार्ड धारक हूँ. मेरे क्रेडिट कार्ड से दिनांक …………….. को ₹……………. का शुल्क काट लिया गया है. मुझे लगता है कि यह शुल्क गलती से काटा गया है.

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस मामले की जांच कर काटे गए राशि को मेरे क्रेडिट कार्ड खाते में वापस करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदीय,
नाम: ………………..
मोबाइल नंबर: ……………….
क्रेडिट कार्ड नंबर: XXXX XXXX XXXX …………
दिनांक: ……/……../……………..

बैंक को रिफंड के लिए आवेदन पत्र

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय
HDFC Bank
पटना शाखा

विषय: Annual Fee Refund हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक का क्रेडिट कार्ड ग्राहक हूँ. मेरे क्रेडिट कार्ड से हाल ही में ₹999 की Annual Fee काट ली गई है. जबकि कार्ड जारी करते समय मुझे Lifetime Free Credit Card की सुविधा प्रदान की गई थी. इस सम्बन्ध में मैंने कस्टमर केयर से बात की थी लेकिन उन्होंने कोई उचित जवाब नही दिया है.

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया मेरे खाते की जांच कर काटे गए शुल्क को रिफंड करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदीय,
रंजन कुमार
मोबाइल: …………………..
क्रेडिट कार्ड नंबर: XXXX XXXX XXXX ………..

बैंक को रिफंड के लिए आवेदन पत्र

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय
SBI Bank

विषय: Late Payment Charge Refund हेतु आवेदन,

महोदय,

मैं आपके बैंक का क्रेडिट कार्ड धारक हूँ. मेरे क्रेडिट कार्ड पर ₹750 का Late Payment Charge लगाया गया है. जबकि मैंने नियत समय पर भुगतान कर दिया था. मुझे लगता है की यह तकनीकी गलती के कारण शुल्क लगाया गया है.

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया मामले की जांच कर शुल्क को वापस करने की कृपा करें. धन्यवाद!

भवदीय,
नाम: ……………….
क्रेडिट कार्ड नंबर: ………………
दिनांक: …../………./…………..

Credit Card Charges Refund के लिए ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

यदि बैंक शाखा में आवेदन देने के बाद भी समाधान नहीं मिलता है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहां अपनी शिकायत दर्ज करें
  • बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क करें.
  • ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजें.
  • बैंकिंग लोकपाल के पास शिकायत दर्ज करें.
  • RBI Integrated Ombudsman Portal का उपयोग करें.

नोट: बैंक में आवेदन पत्र देने के बाद अगर कुछ नही होता है तो आप इस प्रक्रिया के तहत अपना शिकायत दर्ज करा सकते है. यहाँ से आपको उचित समाधान जरुर मिलेगा.

FAQs

Q. क्या बैंक गलत तरीके से काटे गए शुल्क को वापस कर सकता है?

हाँ, अगर जाँच में बैंक की गलती पाई जाती है तो आपका पैसा आपको वापस किया जाएगा. इस प्रक्रिया में 3 से 7 दिन का समय लग सकता है.

Q. क्या आवेदन पत्र देना जरूरी है?

अगर ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो बैंक शाखा जाकर लिखित रूप से शिकायत कर सकते है.

Q. यदि बैंक रिफंड न दे तो क्या करें?

अगर बैंक के पास शिकायत करने के बाद भी बैंक रिफंड नही दे रही है तो बैंकिंग लोकपाल या RBI Integrated Ombudsman Portal जाकर अपनी शिकायत दर्ज करे. वहां से आपको उचित जानकारी और कारण पता चलेगा.

बैंक से पैसा निकालने के लिए एप्लीकेशनबैंक में नॉमिनी जोड़ने के लिए एप्लीकेशन
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के लिए एप्लीकेशनबंद खाता चालू करने के लिए एप्लीकेशन
सैलरी अकाउंट बदलने के लिए एप्लीकेशनखाता बंद करने के लिए एप्लीकेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment