Bank में Cash Deposit की शिकायत कैसे करें? Application Format

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने Bank में Cash Deposit किया है, लेकिन पैसा Account में Credit नहीं हुआ है, Cash Deposit Machine (CDM) में फंस गया है या Bank ने Cash Deposit स्वीकार नहीं किया है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.

ऐसी समस्या में सबसे जरूरी है कि आपके पास Deposit Slip, Transaction Details और Complaint का Proof होनी चाहिए. इस Article में जानेंगे कि Cash Deposit से जुड़ी शिकायत कैसे करें और Bank में देने के लिए Application कैसे लिखें.

Cash Deposit के बाद पैसा Account में नहीं आया तो क्या करें?

सबसे पहले Passbook, Bank Statement या Mobile Banking से Balance और Transaction Check कर पहले खुद को वेरीफाई करे की पैसा अकाउंट में अभी तक नही आया है.

अगर पैसा Credit नहीं हुआ है, तो पहले यह काम करे:

  • Deposit Slip/Receipt सुरक्षित रखें.
  • Transaction की Date और Amount Note करें.
  • संबंधित बैंक शाखा में शिकायत करें.
  • समस्या तुरंत Solve न हो, तो Bank Manager को Written Application दें.
  • Application की Receiving या Complaint Number जरूर लें.

CDM में Cash फंस जाए तो क्या करें?

कैश डिपाजिट मशीन में पैसा फंस जाए तो सबसे पहले बैंक में शिकायत करे. Complaint में CDM का Location, Date, Time, Amount और Transaction/Receipt Number जरूर लिखें. इससे आपका शिकायत मजबूत होगा और जल्द से जल्द कार्यवाई होगी.

अगर Receipt नहीं मिली है, तो भी शिकायत करें. Bank अपने Transaction Records आदि से आपके मामले की जांच करेगी ध्यान दे, अगर मशीन पैसा स्वीकार नही की है तो उसकी सुचना बैंक मैनेजर को दे. आपके सामने जो भी मौजूदा समस्या हुआ हो उसका विवरण अपने शिकायत में जरुर करे.

Cash Deposit के बाद पैसा Credit न होने की Application

सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय/महोदया,
[Bank का नाम],
[Branch का नाम]

विषय: Cash Deposit करने के बाद Account में Amount Credit नहीं होने के संबंध में

महोदय

सविनय निवेदन है कि मैंने दिनांक […../……/…………..] को आपके Bank की शाखा ……………….. में अपने Account Number [……………………..] में [………………..] रुपया Cash जमा किया था. मुझे इसकी Deposit Slip भी प्राप्त हुई है, लेकिन Amount अभी तक मेरे Account में Credit नहीं हुई है

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया Transaction की जांच कर पैसा मेरे Account में Credit करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा.

Transaction Number: (…………………..)
Mobile Number: (………………….)

धन्यवाद!

आपका विश्वासी

नाम: ……………….
दिनांक: ……………….
हस्ताक्षर: ………………………..

कैश Deposit नही होने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र

सेवा में,

श्रीमान बैंक शाखा प्रबंधक महोदय,
भारतीय स्टेट बैंक, बड़हरिया, सिवान, बिहार

विषय: पैसा जमा करने के बाद भी पैसा अकाउंट में न आने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार आपके बैंक का एक खाताधारक हूँ. महोदय मैंने दिनांक …../……/……. अपने अकाउंट संख्या …………………….. में ……………….. रूपये का कैश जमा किया था. इसका रसीद भी मेरे पास है लेकिन अभी तक वो पैसा मेरे खाते में नही आया है. मुझे अभी उस पैसो की शख्त जरूरत है. और इसी कारण मुझे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरी शिकायत की जांच अपने स्तर पर कर उचित समाधान प्रदान करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदिव
नाम: जिकेश कुमार
अकाउंट नंबर: …………………..
हस्ताक्षर: ………………………

Application के साथ क्या लगाएं?

आवेदन पत्र लिखने के बाद उसके साथ जरुरी डाक्यूमेंट्स लगाना जरुरी है. आप इस प्रकार के डाक्यूमेंट्स पत्र के साथ लगा सकते है.

  • Deposit Slip की Copy
  • CDM Receipt
  • Bank Statement/Passbook की Copy
  • Transaction Number
  • SMS या Transaction का Screenshot
  • पहले की गई Complaint का Proof

निष्कर्ष

Cash Deposit करने के बाद पैसा Account में Credit न हो तो मैं समझ सकता हु कि परेशानी की बात हो सकती है, लेकिन इसका उचित Complaint Process करने पर यह ठीक हो सकता है. सबसे पहले Deposit Slip और Transaction Details सुरक्षित रखें और Bank में Written Complaint करें जैसा ऊपर आवेदन में दिया है. फिर पत्र के साथ सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स लगा बैंक में जमा करे. बैंक आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल कर देगी.

ट्रांजेक्शन पासवर्ड के लिए एप्लीकेशन लिखेबैंक से नो ड्यू सर्टिफिकेट के लिए एप्लीकेशन लिखे
नॉमिनी बदलने के लिए एप्लीकेशनडीमैट अकाउंट बंद करने के लिए एप्लीकेशन
CIF ट्रांसफर करने के लिए आवेदन पत्रबैंक मैनेजर को एप्लीकेशन लिखे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment