ओरिजिनल मार्कशीट खो जाने पर आवेदन पत्र कैसे लिखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपकी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या किसी अन्य परीक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट खो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. अधिकांश बोर्ड, विश्वविद्यालय और संस्थान डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने की सुविधा देते हैं, जिसके लिए कॉलेज के प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते है.

संस्थान अपने प्रोसेस के अनुसार डुप्लीकेट मार्कशीट प्रदान करती है जिसके लिये आपको आवेदन पत्र लिखना होगा. अगर आपको आवेदन पत्र लिखना नही आता या लिखने में परेशानी होती है, तो इस लेख में हमने पत्र लिखने की प्रोसेस और अन्य जरुरी जानकारी दी है.

आवेदन पत्र लिखते समय ध्यान रखे

  • नाम
  • पिता/माता का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा का नाम
  • वर्ष
  • विद्यालय/कॉलेज का नाम
  • मार्कशीट खोने का कारण
  • डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने का अनुरोध
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

जरुरी दस्तावेज

  • आवेदन पत्र
  • आधार कार्ड
  • Lost Report / GD / FIR (यदि आवश्यक हो)
  • प्रवेश पत्र
  • रोल नंबर
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शुल्क

मार्कशीट खोने पर आवेदन पत्र लिखे

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
DAV विद्यालय,
सिवान

विषय: ओरिजिनल मार्कशीट खो जाने पर डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का छात्रा हूँ. मैंने वर्ष 2026 में कक्षा 10वी की परीक्षा आपके विद्यालय से उत्तीर्ण की थी. दुर्भाग्यवश मेरी ओरिजिनल मार्कशीट कहीं खो गई है. काफी खोजबीन करने के बाद भी वह प्राप्त नहीं हुई. आगे नौकरी या उच्च शिक्षा हेतु इसकी आवश्यकता है.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने की कृपा करें. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज संलग्न की है. आपकी इस कृपा के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद

भवदीय

नाम: …………………
पिता का नाम: ………………
कक्षा: …………………
रोल नंबर: ……………….
मोबाइल नंबर: ……………….
दिनांक: ……………
हस्ताक्षर: ………………..

खोए हुए मार्कशीट के लिए आवेदन पत्र

सेवा में,

माननीय परीक्षा नियंत्रक महोदय,
JP विश्वविद्यालय
छपरा, बिहार

विषय: डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने हेतु आवेदन

महोदय,

मैं आपके विश्वविद्यालय का विद्यार्थी रहा हूँ. मैंने वर्ष 2026 में परीक्षा उत्तीर्ण की थी, मेरी ओरिजिनल मार्कशीट यात्रा के दौरान कहीं खो गई है. इसकी सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है जिसका फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगा रहा हूँ.

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया मेरी डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदीय

नाम: ……………..
रोल नंबर: …………….
पंजीकरण संख्या: ……………….
मोबाइल: ……………
दिनांक: ………………
हस्ताक्षर: …………………..

ओरिजिनल मार्कशीट खो जाने पर आवेदन पत्र

सेवा में,

श्रीमान प्राचार्य महोदय,
नेशनल कॉलेज,
सिवान

विषय: खोई हुई मार्कशीट के स्थान पर नई मार्कशीट जारी करने हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके कॉलेज का छात्र रहा हूँ. मेe ओरिजिनल मार्कशीट अनजाने में कहीं खो गई है. भविष्य में नौकरी एवं अन्य कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता है. इसलिए कृपया मुझे डुप्लीकेट मार्कशीट उपलब्ध कराने की कृपा करें.

मैं सभी आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क जमा कर रहा हूँ. आपके इस कृपा के लिए सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदीय

नाम: …………..
कोर्स: ………………..
सत्र: ………………
रोल नंबर: ………………
मोबाइल: …………….
दिनांक: ……………….
हस्ताक्षर: ……………………

FAQs

Q. ओरिजिनल मार्कशीट खो जाए तो क्या करें?

सबसे पहले अच्छी तरह मार्कशीट खोजें. यदि न मिले तो Lost Report दर्ज कराएं और संबंधित बोर्ड या संस्थान में डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन करें.

Q. क्या ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट बन सकती है?

कुछ बोर्ड एवं विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि कई जगह ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है, जिसके लिए कुछ शुल्क भी लगता है. इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जानकारी पता करे.

Q. क्या मार्कशीट फोटो कॉपी से काम चल जाएगा?

नहीं, कई सरकारी नौकरियों, प्रवेश प्रक्रियाओं और वेरिफिकेशन में ओरिजिनल या डुप्लीकेट ओरिजिनल मार्कशीट की आवश्यकता होती है. इसलिए, मार्कशीट खोने पर उसका डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हेतु आवेदन कर उसे प्राप्त करे.

पेपर छूट जाने पर एप्लीकेशन कैसे लिखेमार्कशीट में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन
शोर्ट अटेंडेंस एप्लीकेशन लिखेकक्षा 12वीं की टीसी लेने हेतु आवेदन पत्र लि
टीचर ट्रान्सफर एप्लीकेशन लिखेफीस माफी के लिए एप्लीकेशन लिखे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment