आज के समय में Work From Home यानी घर से काम करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, कई कर्मचारी, स्टूडेंट, महिलाएं और Professionals, अब ऑफिस जाने के बजाय घर से काम करना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में कई बार कंपनी, स्कूल, ऑफिस या संस्था को Work From Home के लिए Application लिखने की जरूरत पड़ती है.
लेकिन अधिकतर लोगों को समझ नहीं आता है कि आवेदन पत्र किस प्रकार लिखा जाए, उसमें क्या-क्या शामिल करें और कौन-सी चीजे शामिल करे. अगर आप भी Work From Home Ke Liye Application लिखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास साबित होगा. यहाँ आवेदन फॉर्मेट और तरीका दिया है जो पत्र लिखने में आपका मदद करेगा.
Work From Home Application लिखते समय ध्यान देने वाली बातें
- आवेदन सरल और सरल भाषा में लिखें
- कारण स्पष्ट रूप से बताएं
- कितने दिनों तक Work From Home चाहिए, यह जरूर लिखें
- अपनी जिम्मेदारियों का विवरण ध्यान से करे
- विनम्र भाषा का प्रयोग करें
- आवेदन बहुत लंबा न लिखें, कोशिश करे की पत्र स्पस्ट और छोटा हो.
Work From Home Ke Liye Application Format
सेवा में,
श्रीमान HR महोदय,
कंपनी या ऑफिस का नाम लिखे
विषय: घर से काम करने हेतु आवेदन पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार आपकी कंपनी में डिज़ाइनर के पद पर कार्यरत हूं. मुझे (अपना कारण स्पस्ट लिखें) मौजूदा हालात के वजह से कुछ दिनों तक घर से काम करने की आवश्यकता है.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे दिनांक ………. से ………… तक Work From Home की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें. मैं अपने सभी कार्य समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करूंगा. इसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा.
धन्यवाद
भवदीय
नाम: ……….
पद: ………….
दिनांक: ……………
Work From Home Ke Liye Application लिखे
सेवा में,
श्रीमान मैनेजर महोदय,
ABC प्राइवेट लिमिटेड, पटना
विषय: बीमारी के कारण घर से काम करने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार आपकी कंपनी में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब चल रही है, जिसके कारण डॉक्टर ने मुझे घर पर आराम करने की सलाह दी है. इस स्थिति में ऑफिस जाकर काम करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे ….. मई 202….. से ………. मई 202……. तक घर से काम करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें. मैं अपने सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से समय पर पूरा करूंगा. आपके इस कृपा के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा. धन्यवाद!
भवदीय
जिकेश कुमार
ग्राफिक डिज़ाइनर
दिनांक: ……/……/…….
Work From Home Application कैसे लिखे
सेवा में,
श्रीमान एचआर मैनेजर महोदय,
XYZ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
विषय: व्यक्तिगत कारण से Work From Home हेतु आवेदन पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपकी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर काम करता हूँ. वर्तमान समय में मुझे कुछ पारिवारिक कार्यों के कारण घर पर रहना आवश्यक है.
इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुझे अगले 5 दिनों तक घर से कार्य करने की अनुमति प्रदान करें. मैं कंपनी के सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा करूंगा तथा ऑनलाइन मीटिंग में भी उपस्थित रहूंगा.
आशा है कि आप मेरे अनुरोध को स्वीकार करेंगे.
धन्यवाद।
भवदीय
जिकेश कुमार
सॉफ्टवेयर डेवलपर
दिनांक: ……/……./202……..
Email द्वारा Work From Home Application कैसे भेजें
आज अधिकतर कंपनियों में Work From Home के लिए Email भी भेजा जा रहा है. आप Email इस प्रकार लिख सकते हो.
Dear Sir
I hope you are doing well.
I am writing to request permission to work from home for the next few days due to personal reasons. I will be available during office hours and will complete all assigned tasks on time.
Kindly approve my request for Work From Home from ………. May 202……… to ……..May 202…….
I would be grateful for your support and understanding.
Thank you.
Best Regards,
Jikesh Kumar
Team Leader
Work From Home करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
आज कई कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं. रिसर्च में भी यह पाया गया है कि सही तरीके से किया गया Work From Home कर्मचारियों की flexibility और productivity दोनों बढ़ा सकता है.
लेकिन Work From Home के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है:
- समय पर काम पूरा करें
- इंटरनेट और लैपटॉप की व्यवस्था रखें
- ऑफिस मीटिंग में शामिल हों
- रोजाना रिपोर्ट अपडेट दें
- ऑफिस समय का पालन करें
इस लेख में हमने आपको Work From Home Ke Liye Application लिखने का सही तरीका बताया है. साथ ही किस कारण से आपको घर से काम करना है उसका उदाहरण भी दिया है. आप अपने कारण के अनुसार आवेदन पत्र लिख सकते है. अधिक जानकारी हेतु आप हमें कमेंट कर सकते है.
