PM Kisan में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कैसे लिखे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप एक किसान हैं और अभी तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, तो इसका सबसे बड़ा कारण है कि आपका नाम योजना में जुड़ा नहीं है. जब तक योजना में नाम नही जुड़ेगा तब तक इसका पैसा नही मिलेगा. सरकार इस योजना के तहत 6,000 रूपये केवल उसी शर्त पर देगी जब आपका नाम किसान सम्मान निधि में होगा.

इस योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखेंगे की पूरी जानकारी और फॉर्मेट यहाँ दे रहा हूँ. इस पत्र के मदद से आप बिना किसी परेशानी के नाम जुड़वाँ पाएँगे. हालाँकि ऑनलाइन भी नाम जोड़ा जाता है, लेकिन पत्र के माध्यम से यह प्रक्रिया और भी आसान हो जाता है, जिसका पूरा विवरण निचे दिया है.

PM Kisan में नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र

सेवा में,
श्रीमान कृषि अधिकारी या ग्राम पंचायत सचिव
(अपने ब्लॉक / पंचायत का नाम लिखें)

विषय: PM Kisan योजना में नाम जोड़ने हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं जिकेश कुमार, पिता/पति – हरिलाल प्रसाद, ग्राम – बड़हरिया, पोस्ट – बड़हरिया, थाना – बड़हरिया, जिला – सिवान का निवासी हूँ.

मैं एक किसान हूँ और खेती करता हूँ, लेकिन अभी तक मेरा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल नहीं हुआ है, जिसके कारण मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हालाँकि इस सम्बन्ध में मैंने कई बार अधिकारी से भी बात की है. अब परेशान होकर पत्र लिख रहा हूँ.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मेरा नाम PM Kisan योजना में जोड़ने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपके प्रति सदा आभारी रहूंगा.

धन्यवाद।

भवदीय
नाम: जिकेश कुमार
मोबाइल नंबर: ———–
आधार नंबर: —————–
दिनांक: —-/—-/——_
हस्ताक्षर: जिकेश कुमार

आवेदन कैसे लिखें

आवेदन पत्र हमेशा अपने हाथ से लिखे ताकि आप अपना अनुभव या परेशानी अच्छे से लिख सके.

  • सबसे पहले “सेवा में” लिखकर अधिकारी का नाम लिखें
  • विषय साफ और छोटा रखें
  • अपने बारे में पूरी जानकारी दें, जैसे नाम, एड्रेस, आदि.
  • समस्या स्पष्ट लिखें
  • अंत में विनम्र निवेदन करें
  • मोबाइल नंबर और आधार नंबर जरूर दें, ताकि आपका पहचान किया जा सके.

जरूरी दस्तावेज

PM Kisan में नाम जोड़ने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी आवेदन के साथ लगाने होंगे जो इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन का कागज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान दें: सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए, नहीं तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. इसलिए डाक्यूमेंट्स जमा करने से पहले उसे खुद से वेरीफाई करे.

आवेदन कहां जमा करें

पीएम किसान हेतु आवेदन पत्र लिखने के बाद उसे यहाँ जमा कर सकते है.

  • ग्राम पंचायत कार्यालय
  • CSC (Common Service Center)
  • कृषि विभाग कार्यालय
  • ब्लॉक ऑफिस

नोट: अगर ऑफिस दूर है तो अपने सुविधा अनुसार CSC केंद्र पर भी आवेदन जमा कर सकते है.

PM Kisan में नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज से New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • फिर मांगे गए सभी जरुरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरे.
  • इसके बाद जरुरी दस्तावेज चेक कर अपलोड करें
  • अब फॉर्म को एक चेक कर उसे Submit कर दे.

ध्यान दे: आवेदन करने के बाद आपका डेटा पोर्टल द्वारा verify किया जाएगा, उसके बाद ही नाम जोड़ा जाता है. इसलिए इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है.

सारांश:

आज के इस लेख में हमने PM Kisan में नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र लिखने और उससे जुड़े सभी जानकारी यहाँ दी है. जो प्रक्रिया सरकारी कार्यालय और ऑफिसियल पोर्टल पर चलता है वह यहाँ दिया है. आप अपने डाक्यूमेंट्स एवं डिटेल्स के अनुसार आवेदन पत्र लिख सकते है. या दिए गए आवेदन पत्र में केवल अपना डिटेल्स दर्ज कर पत्र जमा कर सकते है. इसके अलावा अगर कोई मदद चाहिए तो हमें जरुर बताए.

सरपंच को एप्लीकेशन लिखेराशन कार्ड से नाम हटाने का एप्लीकेशन लिखे
आवेदन पत्र लिखना सीखेRTI एप्लीकेशन फॉर्मेट कैसे लिखे
तहसीलदार को आवेदन पत्र लिखेराशन कार्ड ट्रांसफर एप्लीकेशन लेटर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment