गाड़ी बेचने का एग्रीमेंट लेटर लिखे: Vehicle Sell letter

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वाहन बीक्री एग्रीमेंट लेटर एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स है जो खरीदार के पक्ष में बनाया जाता है. इस डाक्यूमेंट्स के मदद से बाइक/व्हीकल ट्रान्सफर प्रक्रिया में मदद मिलता है. साथ ही वाहन बिक्री अग्रीमेंट भविष्य में वाहन से सम्बंधित विवाद से बचने में मदद करता है, बशर्तें सेल लेटर एक उचित फॉर्मेट एवं उचित जानकारी से लिखा गया हो.

ध्यान दे, बिना सेल लेटर के बाहन बेचने से भविष्य में होने वाले दुर्घटना की जिम्मेदारी बेचने वाले पर आती है. क्योंकि, उसने सेल लेटर नही बनाया है जिससे वह वाहन के मालिक और जिम्मेदार खुद होंगे. इसलिए, सेल लेटर में वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, मॉडल, इंजन और चैसिस नंबर, खरीदने और बेचने वाले का डिटेल्स आदि शामिल किया जाता है. इस पोस्ट में वाहन सेल लेटर लिखने का फॉर्मेट एवं उदाहरण हमने उपलब्ध किया है, जो आपको सेल एग्रीमेंट बनाने में मदद करेगा.

व्हीकल सेल लेटर फॉर्मेट

मैं …………………., पिता – श्री ………………………., निवासी – …………………….., पोस्ट – ………………………, थाना – ………………………., जिला – ……………………… का रहने वाला हूँ. मैं अपना गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- ………………………., चैसिस नंबर- ……………………., रजिस्ट्रेशन डेट – ……………………….. है. मैं आज दिनांक ………………………… को श्री ……………………….., पिता – श्री ………………………., निवासी – ……………………., पोस्ट – ……………………., थाना – ………………………., जिला – …………………….. अपनी गाड़ी रुपया ………………….. में बिक्री कर दिया है. उपरोक्त गाड़ी से सम्बंधित ट्रान्सफर पेपर पर अपना हस्ताक्षर एवं गाड़ी से सम्बंधित कागजात क्रेता ……………………… दे दिया है. अब खरीदार गाड़ी की ट्रान्सफर प्रक्रिया अपने सुविधा अनुसार कर सकते है, तथा वाहन का उपयोग भी अपने स्तर पर सुनिश्चित कर सकते है.

यह भी एकरार सुनिश्चित किया जाता है कि गाड़ी से सम्बंधित दिनांक …./…../………………. को समय …………… बजे शाम/सुबह के पहले जो भी बकाया या किसी प्रकार का केस/मुकदमा होगा उसकी सारी जिम्मेवारी मेरी होगी. लेकिन इस दिनांक एवं समय बाद जो भी घटना या केस होगा, उसकी जिम्मेदारी खरीरदार का होगा. मैं अपनी गाड़ी अपनी इच्छा से श्रीमान …………………. को बेच रहा हूँ इसकी सत्यापन के लिए सेल लेटर के साथ अपना हस्ताक्षर भी कर रहा है, जिसके साथ गवाह का भी हस्ताक्षर है.

हस्ताक्षर विवरण:

1. गवाह का हस्ताक्षर: ………………………
2. बिक्रेता का हस्ताक्षर: ……………………….
3. क्रेता का हस्ताक्षर: ……………………….


व्हीकल बिक्री का सेल लेटर कैसे लिखे

मैं विवेक गुप्ता, पिता – श्री रामायण गुप्ता, ग्राम – पल्तुहता, पोस्ट – पल्तुहता, थाना – जामो बाज़ार, जिला – सिवान का रहने वाला हूँ. मैं अपना गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- XXXXXXXXXXXXXX212, चैसिस नंबर- XXXXXXXXXXX32, रजिस्ट्रेशन डेट – ……../………/…………….. है. मैं आज दिनांक …../………/……………. को श्री गोपाल वर्मा, पिता – श्री अनिल वर्मा, निवासी – गोपाल पुर, पोस्ट – राछोपाली, थाना – जामो बाज़ार, जिला – सिवान रहने वाले को अपनी गाड़ी रुपया 70,000 (सत्तर हजार रूपये) में बिक्री कर दिया है. उपरोक्त गाड़ी से सम्बंधित ट्रान्सफर पेपर पर अपना हस्ताक्षर एवं गाड़ी से सम्बंधित कागजात क्रेता श्री गोपाल वर्मा को दे दिया है. अब खरीदार गाड़ी का उपयोग अपने सुविधा अनुसार करने लिए स्वतंत्र है.

मैं यह भी एकरार सुनिश्चित करता हूँ कि गाड़ी से सम्बंधित दिनांक …./…../………………. को समय 5 बजे शाम के पहले जो भी बकाया या केस/मुकदमा होगा उसकी सारी जिम्मेवारी मेरी होगी. लेकिन इस दिनांक एवं समय बाद जो भी घटना या केस होगा, उसकी जिम्मेदारी खरीरदार का होगा. मैं अपनी गाड़ी अपनी इच्छा से श्रीमान गोपाल वर्मा को बेच रहा हूँ इसकी सत्यापन के लिए सेल लेटर के साथ अपना हस्ताक्षर और गवाह हस्ताक्षर इस लेटर में उपलब्ध कर रहा हूँ. यह लेटर मेरे तरफ से बिक्री को सत्यापित करेगा.

हस्ताक्षर विवरण:

1. गवाह का हस्ताक्षर: किसान लाल सिंह
2. बिक्रेता का हस्ताक्षर: विवेक गुप्ता
3. क्रेता का हस्ताक्षर: गोपाल वर्मा

गाड़ी बेचने का एग्रीमेंट लेटर लिखने के लिए जरुरी जानकारी

  • वाहन बेचने का अग्रीमेंट बनाने के लिए पहले आपको एक फॉर्मेट तैयार करना होगा, जैसे इसमें दिया है.
  • अब अग्रीमेंट में गाड़ी का डिटेल्स जैसे गाड़ी नंबर, बेचने का तारीख, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करना होगा.
  • गाड़ी कितना में बेचा गया है, उसका विवरण डिटेल्स में करना होगा.
  • व्हीकल बेचने वाले व्यक्ति का नाम, एड्रेस, अग्रीमेंट का डिटेल्स आदि दर्ज करना होगा.
  • गाड़ी बेचने का जिम्मेदारी, बकाया पैसा आदि का विवरण बताना होगा.
  • कम से कम दो गवाहों के नाम, एड्रेस और हस्ताक्षर लैटर पर कराए.
  • गवाहों के आईडी प्रूव सेल लैटर के साथ लागाए.
  • विक्रेता के हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लैटर पर जरुरी है.
  • साथ ही क्रेता के हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान भी लगाए.

निष्कर्ष

बाइक सेल लेटर के साथ आप गाड़ी का पेपर एवं अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी लगा सकते है. इससे आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी. आप अपने सुविधा अनुसार सेल लेटर फॉर्मेट के मदद से अपना लेटर तैयार कर पाएँगे. उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा, अगर कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट में अवश्य बताए.

सम्बंधित पोस्ट:

स्कूल छुट्टी के लिए आवेदन पत्र
शोर्ट अटेंडेंस एप्लीकेशन
पत्नी के खिलाफ शिकायत पत्र
आवेदन पत्र लिखना सीखे
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए एप्लीकेशन
कॉलेज से टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन
मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “गाड़ी बेचने का एग्रीमेंट लेटर लिखे: Vehicle Sell letter”

Leave a Comment