अगर आपके Voter ID Card (EPIC) में नाम, पता, जन्म तिथि, Gender या Photo गलत है, तो भविष्य में वोट डालने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आदि में इसका उपयोग करने में परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में आपको Voter ID Correction Application लिखकर Booth Level Officer (BLO), Electoral Registration Officer (ERO) या Election Office में जमा करना करना होगा.
यदि आपको Voter ID Correction Application कैसे लिखी जाती है, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं आदि की जानकारी नही है तो परेशान न हो. क्योंकि हमने इस लेख में सभी जरुरी जानकारी और एप्लीकेशन फॉर्मेट दिया है जो आपको पत्र लिखने में मदद करेगा.
Voter ID Correction Application क्या होता है?
ध्यान दे Voter ID Correction Application एक प्रकार का पत्र होता है, जिसके माध्यम से अपने Voter ID में मौजूद किसी भी गलत जानकारी को सही कराने हेतु अनुरोध करते है.
- नाम की स्पेलिंग गलत होना
- पूरा नाम गलत होना
- पिता या पति का नाम गलत होना
- जन्म तिथि गलत होना
- Address गलत होना
- Gender गलत होना
- Photo गलत होना
- Signature
नोट: वोटर आईडी कार्ड में इस प्रकार के गलती को ठीक करने हेतु आवेदन पत्र लिखते है, जिसका पूरा विवरण निचे दिया है.
आवश्यक दस्तावेज
| सुधार | आवश्यक दस्तावेज |
|---|---|
| Name | Aadhaar Card, PAN Card, Passport, School Certificate |
| Date of Birth | Birth Certificate, 10th Marksheet, Passport |
| Address | Aadhaar Card, Electricity Bill, Bank Passbook, Rent Agreement |
| Gender | Self Declaration दस्तावेज |
| Photo | नया Passport Size Photo |
| Existing Voter ID | EPIC Card की Copy |
Voter ID Correction Application लिखे
सेवा में,
निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी महोदय,
सिवान निर्वाचन कार्यालय
विषय: Voter ID में नाम सुधारने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम आपके कार्यालय द्वारा जारी Voter ID Card में गलत हो गया है. मेरे Voter ID में मेरा नाम “Rajesh Kumar” है, जबकि मेरे सभी सरकारी दस्तावेजों में मेरा सही नाम “Rajesh Kumar Singh” है.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरे Voter ID में मेरा नाम आवश्यक दस्तावेजों के अनुसार बदलने की कृपा करें. मैंने आधार कार्ड एवं 10वीं की मार्कशीट की कॉपी संलग्न की हैं. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा.
भवदीय
नाम: ………………..
EPIC Number: …………….
मोबाइल नंबर: …………………..
दिनांक: …………………
वोटर कार्ड में एड्रेस बदलने के लिए एप्लीकेशन लिखे
सेवा में,
निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी महोदय,
सिवान निर्वाचन कार्यालय
विषय: Voter ID में एड्रेस बदलने हेतु आवेदन
महोदय,
मैं आपके निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता हूं. हाल ही में मैंने अपना स्थायी निवास बदला है, लेकिन मेरे Voter ID में अभी भी पुराना एड्रेस दर्ज है.
मैंने एड्रेस से जुड़े सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी और नंबर निचे दिया है.
- Aadhaar Card
- Electricity Bill
- Voter ID Copy
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे Address Proof के आधार पर मेरा नया एड्रेस Voter ID में अपडेट करने की कृपा करें. इसलिए लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदीय
नाम: …………………….
एड्रेस: …………………….
मोबाइल नंबर: ………………
दिनांक: ,…………..
हस्ताक्षर: ……………..
Date of Birth Correction Application लिखो
सेवा में,
निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी महोदय,
सिवान निर्वाचन कार्यालय
विषय: Voter ID में जन्म तिथि सुधारने हेतु आवेदन,
महोदय,
मेरे Voter ID Card में मेरा जन्म तिथि गलत हो गई है. वर्तमान में मेरा जन्मतिथि 05/08/1999 है, जबकि सही जन्म तिथि 05/08/2001 है. इस सम्बन्ध में कई जगह बात की है लेकिन कुछ नही हुआ है. इसलिए मुझे आवेदन पत्र लिखना पड़ रहा है. मैंने जन्मतिथि से सम्बंधित सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, मार्कशीट, आधार कार्ड आदि की फोटो कॉपी इस पत्र के साथ लगा दी है.
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे डाक्यूमेंट्स की जाँच कर वोटर आईडी कार्ड पर सही जन्मतिथि करने की अनुमति प्रदान करे. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदीय
नाम: …………………….
जन्मतिथि: …………………….
मोबाइल नंबर: ………………
दिनांक: ,…………..
हस्ताक्षर: ……………..
FAQs
हाँ, यदि नाम गलत है या शादी के बाद Surname बदल गया है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है. लेकिन जरुरी डाक्यूमेंट्स देने होंगे.
नहीं, Application के साथ जरुरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. आवश्यकता पड़ने पर जाँच भी किया जा सकता है. इसलिए सभी जानकारी और डाक्यूमेंट्स सही जमा करे.
भारत निर्वाचन आयोग की वर्तमान स्थिति के अनुसार मतदाता विवरण में सुधार के लिए Form 8 का उपयोग किया जाता है.
नही, Voter ID में Correction कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, तो संबंधित निर्वाचन कार्यालय से जानकारी अवश्य लें. साथ ही शिकायत भी कर सकते है.
