कर्मचारी भविष्य निधि (PF) जॉब करने वालो की बचत का एक महत्वपूर्ण भाग है. कई बार अचानक पैसों की जरुरत पड़ने पर लोग अपने PF खाते से Advance पैसा निकालना चाहते हैं. हालांकि ऑनलाइन EPFO पोर्टल के माध्यम से PF Advance के लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन कुछ संस्थानों में आवेदन पत्र देना अनिवार्य होता है.
यदि आप PF Advance निकालने के लिए आवेदन लिखना चाहते हैं, पर आवेदन लिखना कैसे है आपको नही पता है, तो इस लेख में हम आपको पूरा फॉर्मेट, आवश्यक जानकारी दी है. इसके मदद से आप पत्र लिखकर PF का पैसा निकाल सकते है.
PF Advance क्या है?
PF Advance का मतलब है कि आप अपने PF खाते में जमा राशि का कुछ हिस्सा पहले ही निकाल सकते हैं. यह पूरी तरह पूरा पैसा निकलना नही होता है, बल्कि नियमों के अनुसार कुछ पैसा निकाला जाता है. PF का एडवांस पैसा कई कारणों से निकाल सकते है, जो इस प्रकार है:
- Medical Emergency
- घर निर्माण
- बच्चों की शिक्षा
- विवाह खर्च
- प्राकृतिक आपदा
- बेरोजगारी की स्थिति, आदि.
PF Advance Application में क्या लिखें
PF का Advance पैसा निकालने के लिए आवेदन पत्र लिखते समय इन बातों का ध्यान रखे, और इसे पत्र में जरुर शामिल करे.
- आवेदन की तारीख
- अधिकारी का नाम या पद
- कर्मचारी का नाम
- कर्मचारी आईडी (यदि हो)
- PF अकाउंट नंबर या UAN
- PF Advance निकालने का कारण
- आवश्यक राशि
PF Advance Nikalne Ke Liye Application Likhe
सेवा में,
मानव संसाधन प्रबंधक महोदय,
कंपनी का नाम लिखे,
नई दिल्ली
विषय: पीएफ एडवांस राशि निकालने हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपकी कंपनी में कर्मचारी हूँ. वर्तमान समय में मेरे परिवार में Medical Emergency स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण मुझे तत्काल पैसो की जरुरत है.
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे मेरे पीएफ खाते से एडवांस राशि निकालने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदीय,
नाम: जिकेश कुमार
ककस्टमर आईडी: …………………
UAN नंबर: ………………….
मोबाइल नंबर: …………………
दिनांक: ………………….
PF Advance Application लिखे
सेवा में,
मानव संसाधन प्रबंधक महोदय,
XYZ कंपनी लिमिटेड
विषय: विवाह हेतु पीएफ एडवांस लेने के सम्बन्ध में,
महोदय,
मैं जिकेश कुमार आपकी कंपनी में कर्मचारी हूँ. मेरे परिवार में जल्द ही विवाह समारोह आयोजित होने वाला है. इस संबंध में मुझे आर्थिक सहायता की आवश्यकता है. शादी के हेतु बहुत से समान खरीदने है जिसके लिए मुझे …………….. पैसे की जरुरत है.
अतः आपसे नम्र निवेदन है कि मेरे पीएफ खाते से नियमानुसार एडवांस राशि निकालने की अनुमति दे. आपकी इस कृपा के लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.
भवदीय,
नाम: जिकेश कुमार
UAN नंबर: …………….
दिनांक: ……………….
PF के एडवांस पैसा हेतु आवेदन पत्र लिखे
सेवा में,
बैंक शाखा प्रबंधक महोदय,
विषय: मकान निर्माण करने हेतु पीएफ एडवांस अनुमति देने के संबंध में,
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपकी संस्था में पिछले 5 वर्षो से केशियर के रूप में काम कर रहा हूँ. वर्तमान में मैं अपने आवास के निर्माण का कार्य करवा रहा हूँ, जिसके लिए अतिरिक्त पैसो की आवश्यकता है. मैं अपने तरफ से पैसो की जरुरत को पूरा करने की कोशिश की है लेकिन मुझसे हो नही सका.
अतः आपसे अनुरोध है कि मुझे मेरे पीएफ खाते से जरुरी एडवांस राशि देने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें. आपकी कृपा के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा.
भवदीय,
नाम: ……………….
UAN नंबर: ………………..
दिनांक: ……………………
नोट: एडवांस पैसा लेने के लिए पत्र लिखे तो उसमे सभी जरुरी जानकारी लिखे. ताकि बाद में कोई प्रॉब्लम न हो. जो जानकारी लिखे कोशिश करे वह सच हो, नही पैसा लेने में परेशानी हो सकता है.
