पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र | Pending Salary Release Request Letter Format in English

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपकी सैलरी समय पर नहीं आई है या किसी कारण से कंपनी ने वेतन जारी नहीं किया है, तो आप अपने एचआर (HR) या मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिख सकते हैं. इस पत्र को Pending Salary Release Request Letter कहा जाता है, जिसके तहत सैलरी जल्द से जल्द पाने की अनुरोध कर सकते है.

कई कर्मचारी यह नहीं समझ पाते कि पेंडिंग सैलरी के लिए आवेदन कैसे लिखा जाता है. इसलिए इस लेख में हम आपको पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र लिखने का फॉर्मेट, लिखने का तरीका और जरूरी डिटेल्स देंगे. जो आपको पत्र लिखने में मदद करेगा.


पेंडिंग सैलरी क्या होती है?

जब किसी का वेतन तय समय पर उसके खाते में नहीं आता है या कंपनी किसी कारण से भुगतान नही करती है, तो उसे पेंडिंग सैलरी कहा जाता है.

पेंडिंग सैलरी कई कारणों से हो सकता है, जिसका मुख्य कारण इस प्रकार है:

  • कंपनी की आंतरिक प्रक्रिया में देरी होना
  • बैंक या पेमेंट में तकनीकी समस्या
  • दस्तावेज़ वेरीफाई न होना
  • नौकरी छोड़ने के स्थिति में
  • HR विभाग में गड़बड़ी होना

नोट: अगर काफी समय बीत जाने के बाद भी वेतन नही मिलता है, तो आप आवेदन पत्र या ईमेल के माध्यम से वेतन जारी करने का अनुरोध कर सकता है.


पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र कब लिखना चाहिए?

  • जब निश्चित तारीख के बाद भी सैलरी नहीं आई हो.
  • कंपनी द्वारा वेतन रोक दिया गया हो.
  • नौकरी छोड़ने के बाद वेतन नहीं मिला हो.
  • कई बार अनुरोध करने के बाद भी सैलरी न मिला हो.
  • एचआर विभाग से बार बार बोलने के बाद भी सैलरी नही मिला हो.

आवेदन पत्र लिखते समय ध्यान दे

पेंडिंग सैलरी के लिए आवेदन पत्र लिखते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • पत्र हमेशा विनम्र भाषा में लिखें.
  • अपनी आइडेंटिटी आईडी पत्र में लिखे.
  • किस महीने की सैलरी नही मिली है उसका विवरण दे.
  • शिकायत की जगह अनुरोध वाली भाषा रखें.
  • पत्र छोटा, स्पष्ट और सुन्दर लिखे.
  • गलत आरोप लगाने या कठिन शब्दों का प्रयोग न करें.

Pending Salary Release Request Letter Format in English

To
The HR Manager
(Company Name)

Subject: Request for Pending Salary Release

Dear Sir,

I would like to respectfully inform you that my salary for the month of (Month Name) has not yet been credited to my account. I have been working regularly and fulfilling my responsibilities during this period.

Therefore, I kindly request you to look into this matter and release my pending salary at the earliest. I shall be highly grateful for your support and prompt action.

Thank you.

Sincerely,
Your Name: …………….
Employee ID: ………………..
Department Name: ……………


पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र

सेवा में,
मानव संसाधन प्रबंधक,
ABC प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली

विषय: लंबित वेतन जारी करने हेतु आवेदन पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपकी कंपनी में पिछले कुछ समय से कार्यरत हूँ. मेरी माह ………………….. की सैलरी अभी तक मेरे बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है. मैंने संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास भी किया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है.

अतः आपसे नम्र निवेदन है कि मेरी लंबित सैलरी जारी करने की कृपा करें ताकि मुझे आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े. इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा.

भवदीय,
नाम: ………………
पद: ……………………
कर्मचारी आईडी: …………………
दिनांक: …../…../……………


पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें?

सेवा में,
एचआर मैनेजर,
XYZ कंपनी

विषय: नौकरी छोड़ने के बाद वेतन जारी करने हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैंने आपकी कंपनी में कार्य किया था तथा दिनांक ……./……./…………. को अपने पद से इस्तीफा दिया था. नौकरी छोड़ने के बाद भी मेरा अंतिम वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है.

अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे लंबित वेतन को शीघ्र जारी करने की कृपा करें. आपकी इस कृपा के लिये मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा. धन्यवाद!

भवदीय,
नाम: ………………….
मोबाइल नंबर: ………………….


Pending Salary Release Request Email Format in English

Subject: Request for Pending Salary Release

Dear HR,

I hope you are doing well. I would like to inform you that my salary for the month of [Month Name] has not been credited yet.

I kindly request you to look into this matter and release my pending salary as soon as possible.

Thank you for your support.

Regards,
Your Name: ………………..


पेंडिंग सैलरी आवेदन पत्र लिखते समय होने वाली गलतियाँ

कई लोग आवेदन लिखते समय कुछ सामान्य गलतियाँ कर देते हैं, जिनसे पत्र का उद्देश्य कम हो जाता है:

  • गुस्से या शिकायत भरी शब्दों में पत्र लिखना
  • सैलरी किस महीने की नही आई है, यह न बताना
  • पत्र को बहुत लंबा बना देना
  • कर्मचारी विवरण नहीं लिखना
  • विनम्र भाषा का उपयोग न करना

FAQs

Q. पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र किसे लिखा जाता है?

आमतौर पर यह आवेदन HR मैनेजर, कंपनी प्रबंधन या अपने अधिकारी को लिखा जाता है. वहां आपके पत्र के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

Q. 2. क्या पेंडिंग सैलरी के लिए ईमेल भेज सकते हैं?

हाँ, आप ईमेल के माध्यम से भी सैलरी रिलीज कनरे के लिए अनुरोध कर सकते है. बशर्ते आपका ईमेल सही तरीका से लिखा होना चाहिए.

Q. 3. क्या आवेदन अंग्रेजी में लिखना जरूरी है?

नही, आप जिस भी भाषा में अपनी बातें अच्छे से बता सकते है उस भाषा में पत्र लिखे. शर्त बस इतना है कि पत्र में विनम्र शब्दों, सही जानकारी लिखा होना चाहिए.

Q. आवेदन में क्या-क्या जानकारी लिखनी चाहिए?

पत्र पहले संबोधन से शुरू करे, फिर अपना, नाम, आईडी, और जरुरी डिटेल्स लिखे जिसकी जरुरत हो.


निष्कर्ष

अगर आपकी सैलरी समय पर नहीं मिली है, तो घबराने के बजाय एक आवेदन पत्र लिखना बेहतर विकल्प है. इस लेख में हमने पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र फॉर्मेट, अंग्रेजी सैंपल, ईमेल फॉर्मेट, जरूरी डिटेल्स दी है, जिससे मदद से पत्र लिखना आसान हो जाएगा.

उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा और अब आप आसानी से पेंडिंग सैलरी रिलीज के लिए आवेदन पत्र लिख पाएंगे. जो आपका सैलरी दिलाने में मदद करेगा.

ऑफिस से छुट्टी के लिए एप्लीकेशनWork From Home Ke Liye Application
ऑफिस से बीमारी की छुट्टी के लिए एप्लीकेशन1 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन प
एडवांस सैलरी के लिए एप्लीकेशनजॉब छोड़ने के लिए Resignation लेटर लिखे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment